आपदा से बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण
- Girls School Indora
- Jan 18
- 1 min read
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 14वीं बटालियन द्वारा आपदा प्रबंधन पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रों को भूकंप, आग एवं अन्य आपात स्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय भवन की ऊपरी मंजिल से रस्सी के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू का जीवंत प्रदर्शन रहा, जिसे देखकर छात्राएँ अत्यंत प्रभावित हुईं। इस अभ्यास से छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास एवं त्वरित प्रतिक्रिया की भावना विकसित हुई।इसअवसर पर कानूनगो शिवचरण, एसएमसी प्रधान देवेंद्र कुमार, प्रवक्ता मीना, तारा, संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, दीवांशी कौशल, अजय कुमार, बलजीत सिंह, बलविंदर शर्मा, रजनी शर्मा, सीमा शर्मा, सोम प्रकाश, मंजू बाला, सोमलता, अंजना शर्मा, संगम शर्मा अनीता व त्रिशला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे















